रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही सूर्यग्रह पैलेस जैसलमेर में सात फेरे लेने वाले हैं।
देसी गर्ल प्रियंका और विदेशी बाबू निक जोनस ने भी जोधपुर राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने भी अपनी रॉयल वेडिंग सवाई माधोपुर राजस्थान में की थी। शादी की फोटोज ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी।
9 फरवरी 2017 को नील नितिन मुकेश ने रुकमणि सहाय से उदयपुर में रॉयल वेडिंग की थी, शादी में सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स ही थे।
एवरग्रीन एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शिव निवास पैलेस उदयपुर में सात फेरे लिए थे।
साउथ और हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस श्रिया सरन ने आंद्रेई कोस्चिव से साल 2018 में देवगढ़ महल में शादी की थी।