धूप से आते ही पी लेते हैं ठंडा पानी? जानें नुकसान


By Priyam Kumari27, Mar 2025 04:32 PMjagran.com

गर्मियों में ठंडा पानी पीने से क्या होता है?

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में अक्सर लोग धूप से आते ही गर्मी से राहत के लिए ठंडा पानी पी लेते हैं। यह आपको कुछ पल के लिए ठंडक का एहसास कराता है।

ठंडा पानी पीने के नुकसान

हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि बाहर से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं गर्मियों में ठंडा पानी पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

गले में खराश की समस्या

अगर आप गर्मी में ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे आपको गले में खराश हो सकती है। साथ ही, सर्दी, बलगम और सांस लेने में भी परेशानी आ सकती है।

हार्ट रेट हो सकता है कम

अगर आप रोजाना तेज धूप से आकर तुरंत ठंडे पानी का सेवन करते हैं, तो हार्ट रेट कम हो सकता है। इसलिए ठंडा पानी पीने से बचें।

बढ़ सकता है वजन

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो फ्रिज का पानी न पिएं। यह शरीर की चर्बी को सख्त बनाता है, जिससे वेट लॉस होना रुक सकता है।

दांतों में परेशानी

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है, जिससे दांतों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए कभी-भी ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें।

सिर दर्द की समस्या

तेज धूप से आने के तुरंत बाद अगर आप ठंडे या बर्फ वाले पानी का सेवन करते हैं, तो सिर दर्द की समस्या हो सकती है। साथ ही, ये दिमाग पर भी बुरा असर डालता है।

कब्ज की परेशानी

रोजाना ठंडा पानी पीने से कब्ज की परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जितना हो सके ठंडा पानी पीने से परहेज करें।

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva