सर्दियों में ज्यादा बादाम खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां


By Farhan Khan16, Nov 2023 03:48 PMjagran.com

बादाम

पौष्टिक गुणों से भरपूर बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल खाने में कई तरह से किया जाता है।

फैटी एसिड

बादाम में विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन-के, फाइबर, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।

बादाम खाने के नुकसान

लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप अधिक मात्रा में बादाम खाते हैं तो इससे सेहत को बड़े नुकसान हो सकते हैं।

पाचन से जुड़ी समस्या

फाइबर से भरपूर बादाम को अगर आप नियमित रूप से ज्यादा खाते हैं, तो आप पाचन से जुड़ी समस्या कब्ज, सूजन, लूज मोशन आदि से परेशान हो सकते हैं।

बढ़ सकता है वजन

ज्यादा बादाम खाने से वजन भी बढ़ सकता है क्योंकि इसमें फैट्स और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है।

हृदय के लिए फायदेमंद

बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है, जो हृदय के लिए स्वस्थ होता है। आप अपनी डाइट में सीमित मात्रा में बादाम शामिल कर सकते हैं।

एलर्जी

जरूरत से ज्यादा बादाम खाने पर कई लोगों को एलर्जी, सूजन, चकत्ते आदि की समस्या होती है। इसलिए इसे कम मात्रा में ही खाएं।

किडनी स्टोन

अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो अधिक मात्रा में बादाम खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसमें ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com