अनानास खाने में एकदम टेस्टी, रसीला और मीठा होता है। इसे हर कोई पसंद करता है। वहीं, इसका जूस भी काफी हेल्दी होता है। हालांकि, इसका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप अनानास का जूस ज्यादा पीते हैं, तो इससे शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अनानास के जूस में विटामिन-सी, मैंगनीज, कॉपर, विटामिन-बी6, थायमिन, फोलेट, ब्रोमेलैन, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है। आपको डाइट में यह जूस जरूर शामिल करना चाहिए।
अगर आप मजे मजे में और टेस्ट के लिए अनानास के जूस ज्यादा पीते हैं, तो आपको सतर्क होने की आवश्यकता है। इससे आपके पेट में भयंकर दर्द हो सकता है क्योंकि इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम पाया जाता है।
अनानास का जूस 1 या 2 गिलास से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। इसमें नेचुरली एसिडिक होता है। ऐसे में अगर आप इसका ज्यादा तो इससे आपके दांत खराब हो सकते हैं।
जिन लोगों का अक्सर बीपी हाई रहता है। उन लोगों को अनानास का जूस ज्यादा नहीं पीना चाहिए। यह नेचुरल शुगर का रिच सोर्स होता है और नेचुरल शुगर आपका बीपी बढ़ा सकता है।
अगर आप पहले से ही एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको अनानास का जूस ज्यादा नहीं पीना चाहिए। इसमें मौजूद ब्रोमेलैन आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
जो लोग पहले से ही खून की पतला करने की दवाई ले रहे हैं, उन लोगों को अनानास का जूस ज्यादा पीने से बचना चाहिए। इस जूस में ब्रोमेलैन होता है, जो ब्लड को पतला करने का काम करता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com