हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। इसकी विधि-विधान पूर्वक पूजा भी की जाती है।
हरा-भरा तुलसी का पौधा व्यक्ति के लिए सौभाग्य लेकर आता है। लेकिन अगर तुलसी के पौधे में यह कुछ संकेत दिखाई देते हैं।
यदि आपके आंगन में तुलसी का पौधा अचानक मुरझा जाता है, तो यह इस बात का इशारा करता है कि आपके परिवार में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनने वाली है।
वहीं, बेमौसम अगर आपकी तुलसी मुरझा जाती है, तो इसका अर्थ है की मां लक्ष्मी आपके घर से जाने वाली हैं।
अगर आपके घर में तुलसी के पत्ते अचानक झड़ने लगते हैं, तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यदि आपके घर में की तुलसी काली पड़ गई है तो ऐसे में आपको सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि यह नजर दोष का भी संकेत हो सकती है।
वहीं, अगर आपकी तुलसी फल-फूल नहीं रही तो यह भी घर में नकारात्मक शक्ति का संकेत हो सकता है।
अगर तुलसी के पत्ते, पीले होकर झड़ने लगते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपकी पूजा सफल नहीं हो रही है, उसमें कोई बाधा आ रही है।
वहीं, अगर बहुत ध्यान रखने के बाद भी आपकी तुलसी फल-फूल नहीं रही तो हो सकता है कि मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट है।