जल्द बनने वाली हैं दुल्हन? ऐसे करें Skin Care


By Priyam Kumari01, Apr 2025 01:10 PMjagran.com

दुल्हन शादी में कैसे दिखेंगी खूबसूरत?

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इसके लिए वे महीनों पहले से तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। खासकर ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए महिलाएं हर मुमकिन कोशिश करती हैं।

शादी से पहले कैसे करें स्किन केयर?

ऐसे में अगर आप भी जल्द दुल्हन बनने वाली हैं, तो घर पर ही कुछ टिप्स फॉलो करके अपनी त्वचा को निखार सकती हैं। आइए जानते हैं शादी से पहले कैसे करें स्किन केयर।

हफ्ते में जरूर करें स्क्रब

अगर आप भी जल्द शादी होने वाली है, तो शादी से पहले हफ्ते में कम से कम एक बार अपनी स्किन पर स्क्रब का इस्तेमाल करें। यह चेहरे को गहराई से साफ करने में मदद करता है।

सीटीएम फॉलो करें

अपनी शादी से पहले सीटीएम रूटीन को फॉलो जरूर करना शुरू कर दें। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट और ग्लोइंग रहेगी।

सनस्क्रीन का करें उपयोग

गर्मियों में बाहर जाने से पहले हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। साथ ही, हमेशा अपने बैग में एक सनस्क्रीन अवश्य रखें। यह आपको सूरज की किरणों से बचाने में मदद करेगा।

हर्बल फेस पैक करें ट्राई

आजकल मार्केट में तरह-तरह के फेस पैक मौजूद है, लेकिन इससे ज्यादा कुछ असर नहीं पड़ता। ऐसे में अपने त्वचा को चमकदार बनाने के लिए हर्बल फेस पैक का उपयोग करें।

मेकअप का न करें इस्तेमाल

अगर आपकी शादी होने वाली है, तो शादी से पहले मेकअप से दूरी बना लें। ऐसे करने से आपकी त्वचा डैमेज नहीं होगी और शादी वाले दिन खूबसूरत नजर आएंगी।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपकी भी इस वेडिंग सीजन शादी होने वाली है, तो इन स्किन केयर टिप्स को जरूर फॉलो करें। ऐसा करने से आप शादी वाले दिन खूबसूरत नजर आएंगी।

मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva