Sridevi की बेटी के ये आउटफिट्स पहनें, दिखेंगी Bold


By Priyam Kumari31, Mar 2025 10:38 AMjagran.com

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अपने फैशन को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आज वह इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेसेज में से एक हैं।

Janhvi की स्टाइलिश ड्रेसेज

जान्हवी कपूर इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर आउटफिट में ग्लैमरस लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ आउटफिट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ऑफ शोल्डर गाउन

रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में जान्हवी कपूर कातिल हसीना लग रही हैं। उनका ये लुक पार्टी में जान डाल देगा। आप भी ऐसी ड्रेस से पार्टीज के लिए आइडिया ले सकती हैं।

थाई हाई स्लिट ड्रेस

अगर आप पार्टनर के लिए डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं, तो इस तरह के थाई हाई स्लिट ड्रेस को जरूर ट्राई करें। एक्ट्रेस इसमें काफी बोल्ड लग रही हैं।

सेक्विन साड़ी

यंग गर्ल्स को हर खास मौके पर साड़ी पहनने बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप जान्हवी कपूर के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

सूट सलवार

एक्ट्रेस की तरह पंजाबी कुड़ी दिखना चाहती हैं, तो उनके इस सूट सलवार लुक को कॉपी करें। जान्हवी ने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों में परांदा लगाया है।

बॉडीकॉन ड्रेस

जान्हवी बॉडीकॉन ड्रेस में काफी सेसी दिखाई दे रही हैं। इस तरह की ड्रेस ऑफिस से लेकर पार्टी हर मौके पर खास लुक देती हैं। आप भी ऐसी ड्रेस अपने वॉडरोब में शामिल करें।

प्रिंटेड लहंगा

दोस्त की शादी या किसी फंक्शन में लहंगा पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के जैसा प्रिंटेड लहंगा ऑप्शन में रख सकती हैं। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@janhvikapoor)