आईपीएल 2025 के 18वें सीजन की शुरुआत होने में कुछ दिन ही रह गए हैं। आइए जानते हैं कि आईपीएल के Opening Ceremony में कौन से स्टार्स परफॉर्म करेंगे?
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च 2025 से होगी। इसका समापन फाइनल मुकाबले के साथ 25 मई को होगा।
आईपीएल के Opening Ceremony में कई स्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं। इस दौरान स्टेडियम में सितारों का मेला लगने वाला है।
आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह परफॉर्म करेंगे। अरिजीत अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। स्टेडियम में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है।
आईपीएल मैच के पहले दिन ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर परफॉर्म करेंगी। श्रद्धा अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों मंत्रमुग्ध करेंगी।
आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले स्टार्स में वरुण धवन का भी नाम शामिल है। धवन अपने टैलेंट से दर्शकों का दिल जीतने में माहिर हैं।
आईपीएल के 18वें सीजन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर की जाएगी। इसी पर ओपनिंग सेरेमनी की भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
IPL 2025 में 10 टीमों के बीच 74 मुकाबला होगा। दिन का मैच दोपहर 3:30 बजे और शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम जानकारियों समेत स्पोर्ट से जुड़ी खबरों को जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ