चेहरे की शोभा में लगेंगे चार चांद, ट्राई करें ये बिंदी डिजाइन


By Akshara Verma30, Aug 2025 10:00 AMjagran.com

स्टाइलिश बिंदी डिजाइन

बिंदी भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, जो न केवल चेहरे की सुंदरता को बढ़ाती है बल्कि, भारतीय संस्कृति के महत्व को भी दर्शाता है। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस की स्टाइलिश और ट्रेंडी बिंदी डिजाइन।

आधा चांद बिंदी

एक्ट्रेस ने पिंक साड़ी के साथ आधे चांद वाली स्टाइल की बिंदी लगाई है, जो लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ॐ स्टाइल बिंदी डिजाइन

यंग गर्ल्स सूट के साथ एक्ट्रेस जैसी बिंदी डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। यह लुक में कहर चांद लगा रहा है।

लाल बिंदी

लाल रंग की बिंदी एक क्लासिक और पारंपरिक विकल्प है जो लगभग हर अवसर पर उपयुक्त होती है। यह रंग सौभाग्य प्रतीक माना जाता है।

चांद बिंदी

चांद और डॉट स्टाइल वाली बिंदी एक अनोखा और आकर्षक ऑप्शन है। नई-नवेली दुल्हन एक्ट्रेस के इस बिंदी डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।

लाल डिजाइनर बिंदी

स्टोन वाली बिंदी काफी अट्रैक्टिव और खूबसूरत ऑप्शन है, जो आपके लुक को एक अलग ही अंदाज देती है। यह बिंदी डिजाइन विभिन्न रंगों और आकारों में उपलब्ध होती है।

स्टाइलिश बिंदी

आप एक्ट्रेस के इस स्टाइलिश बिंदी को लगाकर साड़ी और सूट्स को स्टाइल कर सकती हैं। आप इन्हें शादी और फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं।

एक्ट्रेस की इन स्टाइलिश बिंदी डिजाइन को हर आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram