इन लोगों को नहीं पीना चाहिए मेथीदाना का पानी


By Farhan Khan11, Jul 2025 06:00 AMjagran.com

मेथी दाना का पानी

भारतीय किचन में रखें मसाले सेहत के लिए काफी शानदार माने जाते हैं। इन मसालों में मेथी दाना भी शामिल है। इसका पानी भी पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है।

ये लोग न पिएं मेथीदाना का पानी

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को मेथीदाना का पानी पीने से बचना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मेथी दाना के पानी में मौजूद पोषक तत्व

मेथी दाना का पानी फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, और विटामिन-बी, डाइटरी फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, मैंगनीज, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

लो शुगर लेवल में न पिएं

जिन लोगों को शुगर लेवल अक्सर लो रहता है। ऐसे लोगों को मेथी दाना का पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इस पानी में शुगर लेवल लो कम करने वाले गुण पाए जाते हैं।

खून पतला करने वाली दवा में

मेथी के पानी में खून को पतला करने वाले गुण पाए जाते हैं। अगर आप इससे संबंधित कोई दवा ले रहे हैं, तो आपको मेथी दाना का पानी नहीं पीना चाहिए।

एलर्जी में न पिएं

अगर आप पहले से ही एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको मेथी दाना का पानी भूल से भी नहीं पीना चाहिए। इससे समस्या विकराल रूप ले सकती है।

हाई बीपी की दवा में है खतरनाक

अगर कोई व्यक्ति पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं ले रहा है, तो मेथी का पानी पीने से उसका बीपी अचानक बहुत कम हो सकता है। इसके लिए पहले डॉक्टर की सलाह लें।

एसिडिटी में परहेज करें

अगर आप गैस्ट्रिक अल्सर, एसिडिटी या आंतों में सूजन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको मेथी का पानी पीने से परहेज करना चाहिए। यह पानी फाइबर से भरपूर होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com