आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोगों का दिमाग धीरे-धीरे वीक होता जा रहा है। चीजें कहीं भी रखकर भूलना तो अब बेहद आम है।
आज हम आपको कुछ ऐसे बीजों के बारे में बताएंगे, जो आपके दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज बनाने की पॉवर रखते हैं। आइए इन बीजों के बारे में विस्तार से जानें।
चिया सीड्स न सिर्फ वजन कम करने में मददगार माने जाते हैं, बल्कि ये दिमाग को भी अच्छा रखते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं।
चिया सीड्स के अलावा हेम्प सीड्स भी दिमाग के लिए बेस्ट माने जाते हैं। इन बीजों में प्रोटीन, फैट, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
कहा जाता है कि अलसी के बीज दिमागी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं माने जाते। ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, लिग्नान, प्रोटीन और विटामिन के रिच सोर्स होते हैं।
कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपके दिमाग की नसों को हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
अपने दिमाग को चाचा चौधरी जैसा बनाने के लिए आपको सूरजमुखी के बीज खाने चाहिए। इनमें विटामिन-ई, विटामिन-बी, मैग्नीशियम, सेलेनियम और जिंक पाया जाता है।
इन बीजों के अलावा आप कुछ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। ये आपके दिमाग को हेल्दी रखती है। इसके लिए आप एरोबिक एक्सरसाइज सुबह और शाम कर सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com