किचन में ये चीजें रखने से घर में आ सकती है नेगेटिविटी


By Farhan Khan26, Mar 2024 12:12 PMjagran.com

रसोई घर से जुड़े वास्तु नियम  

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर हिस्सा एक विशेष रखता है। इसी प्रकार वास्तु शास्त्र में रसोई घर को भी एक अहम हिस्सा माना गया है।

रसोई घर में चीजें रखना

इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है, जिन्हें रसोई घर में रखने से नकारात्मकता व्याप्त हो सकती है।

रसोई घर में न रखें ये चीजें

ऐसे में इन चीजों को जितना जल्दी हो सके अपने किचन से हटा देना चाहिए। ऐसे में आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं।

मुरझाए हुए हुए पेड़-पौधे

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मुरझाए हुए या फिर सूखे हुए पेड़-पौधों को अपने रसोई घर में नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है और दुर्भाग्य आकर्षित होता है।

हरे-भरे पेड़ लगाएं

ऐसे में यदि आपकी रसोई घर में कोई सूखा हुआ पौधा रखा हो, तो उसे तुरंत हटा दें और इसके स्थान पर हरे-भरे पेड़ लगाएं।

खाली डब्बे रखना

कई लोगों की आदत होती है कि वह डिब्बों के खाली हो जाने के बाद भी उसे किचन में रखे रहने देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि इससे भी नकारात्मकता बढ़ सकती है।

खाली डब्बे पुन: भरे

ऐसे में यदि आपके किचन में खाली बर्तन या डिब्बे रखें हैं तो उन्हें पुनः भर देना चाहिए या उन्हें हटा देना चाहिए। ताकि जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहें।

बिना धारी वाली छुरी रखना

वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि यदि आपके रसोई घर में ऐसे चाकू या छुरी रखे हुए हैं, जिनकी धार खत्म हो चुकी है, तो यह भी शुभ नहीं माने जाते।

अगर आपके किचन में भी ये चीजें हैं तो आज ही हटा दें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com