होठों से कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके


By Ashish Mishra21, Nov 2023 06:55 PMjagran.com

होंठों पर कालापन

लोगों को पहचान उसके चेहरे से होती है। वहीं, होठ काला होने पर चेहरा बेरंग हो जाता है। आइए जानते हैं कि होंठों से कालापन कैसे दूर करना चाहिए?

धूम्रपान करने से बचें

अक्सर लोग स्मोकिंग करते हैं। ऐसा करने से होठ काला होने लगता है। होठ से कालापन दूर करने के लिए स्मोकिंग करने से बचना चाहिए।

ज्यादा लिपस्टिक लगाना

अगर आप चेहरे पर ज्यादा मात्रा में लिपस्टिक लगाती है तो होठ काला हो सकता है। इस पर्याप्त मात्रा में ही लगाना चाहिए।

ज्यादा धूप में रहना

अगर आप ज्यादा देर तक धूप में रहते हैं तो आपकी स्किन पर कालापन आ सकता है। इसके अलावा होठ भी काला हो सकता है।

चुकंदर का उपयोग

इसमें बिटालेंस पाया जाता है। यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे होठ पर मालिश करने से कालापन दूर होने लगता है।

खीरे का जूस

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है। इसके रस को 20-25 मिनट तक होठ पर लगाए रहने से कालापन दूर होने लगता है।

गुलाब जल

यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे चेहरे पर लगने से होठों का कालापन दूर होने लगता है और चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

एलोवेरा का उपयोग

यह चेहरे के लिए लाभदायक होता है। इसे होठों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से होठ से कालापन दूर होता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ