50 साल की उम्र में क्या आप कूल और स्टाइलिश आउटफिट्स कैरी करना चाहती हैं। तो, बॉलीवुड की हसीना Urmila Matondkar के आउटफिट्स को स्टाइल कर सकती हैं। वह आज भी अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं।
फंक्शन में आप गॉर्जियस दिखने के लिए एक्ट्रेस की इस साड़ी को हैवी ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह काफी एलिगेंट लुक दे रही हैं। साथ ही, यह आपकी पर्सनैलिटी को हाइलाइट करेगी।
51 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस ने स्टाइलिश और हॉट दिखने के लिए शिमरी साड़ी संग कोर्सेट ब्लाउज को स्टाइल किया है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप इस आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स के साथ साथ 50 साल की महिलाएं भी एक्ट्रेस के इस गाउन को पहन सकती हैं। यह आपकी फिगर को काफी एलिगेंट लुक देगा। साथ ही, आप ड्रेस के साथ कर्ली हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने डबल शेड स्कर्ट के साथ ब्लाउज और ब्लेजर को कैरी किया है, जो लुक को काफी एलिगेंट बना रहा है। महिलाएं हल्दी या मेहंदी फंक्शन में इसे पहनकर गॉर्जियस लुक ले सकती हैं।
महिलाएं पार्टी में एक्ट्रेस की इस शॉर्ट प्रिंटेड ड्रेस को पहन सकती हैं। यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लग रही है। आप ड्रेस के साथ कर्ली हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप के साथ वन शोल्डर ड्रेस को कैरी किया है। यह लुक में काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। आप इसे कॉकटेल पार्टी में हॉट दिखने के लिए पहन सकती हैं।
एक्ट्रेस ने लाइट कर्ली हेयर स्टाइल के साथ व्हाइट शर्ट बॉडीकॉन ड्रेस को स्टाइल किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। महिलाएं इसे न्यूड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
50 के बाद भी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@urmilamatondkarofficial)