भारत के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले क्रिकेटर्स कौन हैं? जानिए


By Priyam Kumari04, Feb 2025 02:10 PMjagran.com

बजट में मिडिल क्लास को राहत

बजट 2025-26 में मिडिल क्लास को सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिली है, जिसके तहत 12 लाख से कम आय पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना होगा।

अधिक टैक्स चुकाने वाले खिलाड़ी

ऐसे में आज हम आपको साल 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे। आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।

विराट कोहली

इस लिस्ट में सबसे पहले विराट कोहली का नाम शामिल है। विराट ने साल 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनें। एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर ने 66 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया।

महेंद्र सिंह धोनी

बता दें कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2024 में 38 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है।

सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 28 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है।

सौरव गांगुली

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम शामिल है। उन्होंने 2024 में 23 करोड़ रुपये का टैक्स अदा किया है।

हार्दिक पांड्या

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम है, जिन्होंने बीते साल 13 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है।

इसी तरह की क्रिकेट जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & Jagran