30 के बाद भी मेहफिल में हॉट और सेसी दिखने के लिए क्या आप स्टाइलिश आउटफिट्स की तलाश कर रही हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट हैं। टी.वी एक्ट्रेस Avika Gor के इन आउटफिट्स पर नजर जरूर डालें।
30 की उम्र में भी हॉट और सेसी दिखने के लिए आप एक्ट्रेस की इस स्टाइलिश और डिजाइनर ड्रेस को कैरी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस इस एंब्रायडरी सूट में खूबसूरत लग रही है। आप इसे लॉन्ग इयररिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको महफिल में हाइलाइट करेगा।
महिलाएं पार्टी में गॉर्जियस लुक के लिए एक्ट्रेस की इस ड्रेस को बोल्ड लिप्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, डार्क बोल्ड मेकअप आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
पिंक और लेदर ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस काफी स्टाइलिश लग रही हैं। आजकल यह ट्रेंड में भी है। 30 प्लस महिलाएं इसे कर्ली हेयर स्टाइल के साथ पहनकर गॉर्जियस लुक ले सकती हैं।
Avika ने मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ इस शिमरी गाउन को स्टाइल किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप फंक्शन में हॉट और सेसी लुक के लिए इसे कॉपी कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स के साथ महिलाएं भी एक्ट्रेस की इस ड्रेस को बोल्ड मेकअप और गोल्डन चंकी ज्वेलरी के साथ इस बॉडीकॉन ड्रेस को पहन सकती हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगाएगा। साथ ही, मेसी बन भी ट्राई कर सकती हैं।
महिलाएं एक्ट्रेस के इन खूबसूरत आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@avikagor)