टीवी इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी हसीनाएं हैं। जिनको शादी के बाद अलग अलग कारणों के चलते तलाक लेना पड़ा।
वही अब ये एक्ट्रेसेज पति से डायवॉर्ज लेने के बाद कई सालों से अकेले लाइफ एन्जॉय कर रहीं हैं ये हसीनाएं।
जेनिफर ने करण सिंह ग्रोवर से तलाक के बाद किसी और को अपना जीवनसाथी नहीं चुना।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई नंदिश संधू से तलाक लेने के बाद अब अकेले जीवन बिता रही हैं।
श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से तलाक के बाद अभिनव कोहली से दूसरी शादी की। एक्ट्रेस की दोनों शादियां नहीं चली अब श्वेता अकेले दो बच्चों की परवरिश कर खुश हैं।
कई टीवी और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सारा खान ने बिग बॉस के घर में अली मर्चेंट से शादी की। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा नहीं टिक पाई। अब एक्ट्रेस सिंगल हैं।
टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा राकेश बापट से अलग होने के बाद अकेली हैं।
टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख भी आमिर से तलाक लेने के बाद अबतक सिंगलहुड एन्जॉय कर रही हैं।