केसर में कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई परेशानियां दूर की जा सकती हैं।
केसर के इस्तेमाल से आप चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे दूर कर सकते हैं, रंगत में निखार ला सकते हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं कि आप किन तरीकों से केसर का इस्तेमाल कर अपनी चेहरे को सुंदर और चमकदार बना सकते हैं।
अगर आप चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहते हैं, तो केसर का पानी इसमें आपकी काफी हेल्प कर सकता है।
इसके लिए नॉर्मल पानी लें। उसमें केसर, एलोवेरा और शहद डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे अच्छे से मिक्स करें और खाली पेट पी लें।
रफ एंड डल स्किन में जान डालने में केसर का इस्तेमाल कुछ इस तरह से आपको करना होगा।
इसके लिए 1 चम्मच पानी में 5 से 6 केसर के धागे डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इसमें 2 बूंदें नारियल तेल और इतनी ही बूंदें दूध की मिलाएं।
अब इस मिश्रण को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगा लें। करीब 20-25 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com