आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग तेजी से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से अन्य शारीरिक समस्याएं होने लगती है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाना चाहते हो, तो ऐसे में ये सब्जियां आपको खानी चाहिए। आइए इन सब्जियों के बारे में जानें।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि ब्रोकली में फाइबर और सल्फोराफेन जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल का खात्मा करते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से गाजर का सेवन करते हैं, उनकी बॉडी में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से घटने लगता है क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है।
आप भी गाजर का सेवन कर सकते हैं। आप इसे सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं। गाजर आंखों की रोशनी भी बढ़ाती है क्योंकि इसमें विटामिन-ए होता है।
बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत के लिए आप डाइट में पालक शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है।
पालक में पोटेशियम के अलावा विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर, आयरन, फोलेट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह हरी पत्तेदार सब्जी की लिस्ट में शामिल है।
बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत के लिए आप ये 3 सब्जियां खा सकते हैं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com