टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज और किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली हाल में शतक जड़ा था।
कोहली ने यह शतक पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में लगाया था। शतक जड़ते ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को पीछे किया।
कोहली का टेस्ट क्रिकेट में यह 30वां शतक था जबकि ब्रैडमैन के 29 शतक हैं। अब कोहली, डॉन ब्रैडमैन के और बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।
इसके चलते सभी की निगाहें 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर टिकी हैं। जो कि अपने आप में ऐतिहासिक होगा।
कोहली अगर ब्रिस्बेन में शतक बनाते हैं तो वह ब्रैडमैन के 76 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
ब्रैडमैन ने 1930 से 1948 तक इंग्लैंड की जमीन पर उसी के खिलाफ कुल 11 शतक जमाए हैं। ब्रैडमैन ने 19 मैचों में इतने शतक जमाए थे।
वहीं कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर कुल 43 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 10 शतक जमाए हैं।
कोहली डॉन ब्रैडमैन इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी करते हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com