जानकारों की मानें तो रोजाना संतुलित आहार लेने और एक्सरसाइज करने से व्यक्ति सेहतमंद रह सकता है।
संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हीं पोषक तत्व में से एक विटामिन बी12 भी है।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो विटामिन बी-12 शरीर के अलावा लाल रक्त कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों में भरपूर मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है।
एक उबले अंडे में 0.6 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 पाया जाता है, खासकर, अंडे के पीले भाग में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
टोफू में विटामिन बी12 के अलावा प्रोटीन, जिंक, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। डाइट में टोफू जरूर शामिल करें।
दूध और दूध से बने चीजों में भी विटामिन बी12 पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन और कैल्शियम की कमी दूर होती है।
इसके अलावा, डाइट में सीफूड जैसे साल्मन मछली, टूना मछली, रेड मीट, बीन्स, सूखे मेवे और शेलफिश आदि चीजों को जरूर शामिल करें।
इन चीजों के सेवन से शरीर में विटामिन बी12 की कमी दूरी होती है और लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं।