यह एक ऐसा विटामिन है जो शरीर के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। यह विटामिन शरीर के लिए आवश्यक होता है और कई प्रकार के रोगों से बचाता हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं कि धूप के अलावा किन सब्जियों को खाने से आपको भरपूर विटामिन-सी मिलेगा।
शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है और ऐसा माना जाता है कि विटामिन सी से हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य को बनाए रखा जा सकता है।
गोभी भी विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है और ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में कारगर माना जाता है।
हरा धनिया विटामिन-सी का जबरदस्त स्रोत है। विटामिन-सी कई तरह के इंफेक्शनों से लड़ने में मदद कर सकता है और बीमारियां जल्द आपके पास नहीं भटकती।
ब्रोकली विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-ए और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो त्वचा संबंधी बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद है।
50 ग्राम मटर में लगभग 20 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। ये आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने में रामबाण है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com