आजकल नेट साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज पहनने का ट्रेंड काफी तेजी से चल रहा हैं। क्या आप नेट साड़ियों को गॉर्जियस लुक देने के लिए स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन की तलाश कर रही हैं? तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट हैं।
एक्ट्रेस ने नेट साड़ी के साथ स्टाइलिश नेट हाई नेक ब्लाउज को स्टाइल किया है, जो साड़ी के लुक में चार-चांद लगा रहा हैं। आप सिंपल साड़ी के साथ इसे ट्राई कर सकती हैं।
फंक्शन में मॉडर्न लुक के लिए एक्ट्रेस का यह ब्लाउज डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। आप ब्लाउज में डोरी लगाकर लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
आजकल एक्ट्रेस जैसे यह एंब्रॉयडरी ब्लाउज काफी ट्रेंड में है। आप इसे लहंगे के साथ पहनकर रॉयल लुक कैरी कर सकती हैं।
सिंपल और प्लेन स्टाइल का यह ब्लाउज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसका डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप इसे पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
ब्रेस्ट के लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के डिजाइनर खूबसूरत स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज को पहन सकती हैं। ऐसे ब्लाउज हर साड़ी के लुक में चार-चांद लगा देते है।
हैवी या डिजाइनर साड़ी के साथ ग्लैमरस लुक लेने के लिए आप स्लीवलेस ब्लाउज को कैरी करें। ऐसे ब्लाउज डिजाइन आपके सिंपल साड़ी लुक में चार चांद लगा देंगे।
फंक्शन में नेट साड़ी में ग्लैमरस और गॉर्जियस दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के इन ब्लाउज डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram