सीड्स हमारी सेहत के लिए शुरू से ही सेहतमंद माने जाते रहे हैं। इन्हीं सीड्स में कद्दू के बीज भी शामिल है। ये बीज पोषक तत्वों का भंडार होते हैं, जो खाने में काफी टेस्टी होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दूध के साथ कद्दू के बीज खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
कद्दू के बीज प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसेचुरेटेड जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये हमें बीमारियों से आजाद रखते हैं।
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-बी2B2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन-12, फास्फोरस, पोटेशियम, आयोडीन, विटामिन-ए, विटामिन-डी, मैग्नीशियम, सेलेनियम और जिंक पाया जाता है।
अगर आप रोजाना दूध में कद्दू के बीज भिगोकर खाते हैं, तो इससे आपको हड्डियां जड़ से मजबूत हो सकती है क्योंकि इन बीजों में कैल्शियम होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को सेहतमंद रखने के लिए दूध में भीगे कद्दू के बीजों का सेवन किया जा सकता है। ये बीज पोटेशियम का रिच सोर्स होते हैं।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है, उन लोगों के लिए दूध में भीगे कद्दू के बीज किसी अमृत से कम नहीं है। इनमें मौजूद फाइबर पेट को चकाचक रखने का काम करता है।
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए दूध में भीगे कद्दू रोज खाने चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है और आयरन खून की कमी को पूरा करता है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com