बासी रोटी दूध में भिगोकर खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां


By Farhan Khan26, Jun 2025 01:45 PMjagran.com

बासी रोटी होती है हेल्दी

हम ताजी रोटी तो बेहद आराम से खा लेते हैं, लेकिन बात जब बासी रोटी की आती है, तो हम नाक सिकोड़ लेते हैं। जबकि सेहत के लिहाज से यह काफी लाभकारी मानी जाती है।

बासी रोटी दूध में भिगोकर खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बासी रोटी दूध में भिगोकर खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बासी रोटी में मौजूद पोषक तत्व

बासी रोटी पोषक तत्वों का भंडार होती है। इसमें फाइबर, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और बी-विटामिन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दूध की बात करें, तो यह प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-बी2, विटामिन बी12, फास्फोरस, पोटेशियम और आयोडीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

दिल रहता है हेल्दी

दूध में भीगी हुई बासी रोटी पोटेशियम का रिच सोर्स होती है, जो दिल का ख्याल रखती है। ऐसे में आपको सुबह और शाम दूध में भीगी बासी रोटी खानी चाहिए।

मसल्स हो जाएंगी स्ट्रांग

जिन लोगों की मसल्स काफी वीक हो चुकी है। उन लोगों को दूध में भीगी हुई बासी रोटी खानी चाहिए। इसमें प्रोटीन होता है और प्रोटीन मसल्स के लिए अच्छा माना जाता है।

खून की कमी होगी पूरी

अगर आपकी बॉडी में खून की कमी हो गई है, तो आपको इसके लिए दूध में भीगी हुई बासी रोटी खानी चाहिए। इस रोटी में भरपूर मात्रा में आयरन होता है।

हड्डियों के लिए रामबाण

जिन लोगों को रोजाना दूध में बासी रोटी भिगोकर खाने की आदत होती है। उन लोगों की हड्डियां काफी मजबूत हो जाती है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com