मेकअप करते समय न करें ये 7 गलतियां


By Ashish Mishra20, Nov 2023 06:00 AMjagran.com

मेकअप करना

आजकल लोग सुंदरता को बनाए रखने के लिए मेकअप का सहारा लेते हैं। आइए जानते हैं कि मेकअप करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

ज्यादा मात्रा में प्रोडक्ट्स का उपयोग करना

मेकअप करते समय लोग ज्यादा मात्रा में मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से स्किन खराब हो सकती है।

बार-बार फेश वॉश करना

मेकअप करने से पहले चेहरे को धोना जरूरी होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बार-बार चेहरे को न धोएं।

मेकअप करते समय लाइट का ध्यान रखें

कम लाइट में मेकअप करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मेकअप कहीं कम तो कहीं ज्यादा लग सकता है।

ज्यादा मात्रा में फाउंडेशन न लगाएं

मेकअप करते समय ज्यादा मात्रा में फाउंडेशन नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे पर दरार आने लगती है, जिससे चेहरा भी भद्दा दिखने लगता है।

रूखे चेहरे पर मेकअप करने से बचें

कभी भी ड्राई स्किन पर मेकअप नहीं करना चाहिए। अगर आप रूखे चेहरे पर मेकअप करते हैं तो फेश की चमक चली जाती है।

गलत प्रोडक्ट्स का उपयोग करना

ज्यादातर लोग मेकअप करते समय गलत प्रोडक्ट्स का उपयोग करने लगते हैं। ऐसा करने से चेहरे पर दरार आ सकती है।

मेकअप को न करें शेयर

स्किन को रिएक्शन से बचाने से लिए मेकअप प्रोडक्ट्स को किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। अपने मेकअप को अलग-अलग रखना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ