बरसात में ऑयली स्किन क्या लगाएं?


By Akshara Verma10, Jul 2025 09:00 PMjagran.com

ऑयली स्किन पर लगाएं ये चीजें

काफी लोगों को बरसात में ऑयली स्किन की समस्या बढ़ने लगती जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू उपायों से इस समस्या को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

बारिश के दिनों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी के बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फेस पर लगी सभी गंदगी को साफ करने में मदद करेगा।

नींबू और शहद का फेस पैक

नींबू त्वचा के तेल को कम करने में मदद करता है। साथ ही, शहद त्वचा को नमी देता है। आप 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद को मिलाकर चेहरे पर अच्छे से लगाएं। आप इस 15 मिनट तक लगाएं। फिर, ठंडे पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है। साथ ही, चेहरे पर से ऑयल को भी कम करने में मदद करता है। आप इसे रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं।

टी ट्री ऑयल लगाएं

टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुहांसों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, ऑयली स्किन को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप इसे नारियल तेल में मिलाकर अच्छें से लगाएं।

बेसन और दही का पैक

आप बारिश के दिनों में ऑयली स्किन को कंट्रोल करने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही को मिलाएं। फिर, चेहरे पर लगाएं।

गुलाब जल लगाएं

क्या आप जानते हैं गुलाब जल नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। यह ऑयली स्किन को ठंडक और नमी प्रदान करता है। आप ऑयली स्किन को फ्रेश बनाने के लिए इसका उपयोग करें।

बारिश में स्किन को ऑयल फ्री करने के लिए इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva