चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व होली के पांचवे दिन मनाया जाता है, इस वजह से इसे रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है।
इस साल रंग पंचमी का पर्व 30 मार्च को मनाया जा रहा है, यह त्योहार मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल, अबीर लगाकर बधाई देते हैं।
इस दिन राधा-कृष्ण को गुलाल अर्पित किया जाता है और शोभा यात्रा भी निकाली जाती है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण भाग लेते हैं।
इस दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए, जिससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-सुविधाएं प्रदान करती हैं।
रंग पंचमी के दिन राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए और गुलाल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और प्रेम संबंधों में मजबूती आती है।
इस दिन पति-पत्नी को साथ में पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और प्रेम संबधों में मधुरता आती है।
रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी को मिठाई, बताशा, खीर का भोग लगाना चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
इस दिन पूजा के समय एक पीला कपड़ा लें और उसमें सिक्का और हल्दी की 5 गांठे बांधकर रखें, पूजा के बाद यह पोटली तिजोरी में रखें।
रंग पंचमी के दिन ये उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com