फाइनेंशियली फ्री होने के लिए करें ये 5 काम


By Amrendra Kumar Yadav30, Sep 2023 01:00 PMjagran.com

फाइनेंशियली फ्री

कई लोग फाइनेंशियली फ्री होकर कम उम्र में रिटायरमेंट लेना चाहते हैं। हालांकि इसके लिए उचित प्लानिंग नहीं कर पाते हैं।

टिप्स

ऐसे में हम कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जो आपको फाइनेंशियली फ्री बनाने में मदद करेंगी।

खुद को पैसा पहले दें

सैलरी का 25 प्रतिशत हिस्सा खुद को दें, क्योंकि वह आपकी ही कमाई है। इस पैसे को कहीं इनवेस्ट करने का प्लान करें।

इनकम के अन्य सोर्स बनाएं

कम उम्र में रिटायरमेंट लेने का सपना है तो इसके लिए जरूरी है कि इनकम के अन्य सोर्स बनाएं जाएं, क्योंकि यहां से जब पैसा आता रहेगा तो आप रिटायरमेंट प्लान कर सकते हैं।

खर्च को नियंत्रित रखें

अपने खर्चों पर लगाम दें। अक्सर देखा जाता है कि लोग गाड़ी, घर इत्यादि में बहुत अधिक खर्च कर देते हैं और फिर उसकी ईएमआई भरते रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने खर्चों को नियंत्रित रखें।

डेब्ट क्लियर रखें

अपने डेब्ट क्लियर रखें, क्योंकि इससे क्रेडिट स्कोर खराब होता है और आप पर एक दबाव भी बना रहता है।

करियर में आगे बढ़ते रहें

सबसे जरूरी बात है कि नई-नई स्किल्स सीखकर करियर में आगे बढ़ते रहें। नया सीखने का जज्बा बहुत आगे ले जाता है।

इनवेस्ट करें

अर्ली रिटायरमेंट लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए इंडेक्स फंड और मुचुअल फंड की जानकारी ले और इसमें पैसा इनवेस्ट करें।

पढते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com