ज्यादातर लड़कियों के गर्मियों में बाल तेजी से झड़ने लगते हैं, क्या आप भी गर्मियो के आते ही, ऐसी दिक्कतों का सामना करने लगती हैं, तो चिंता न करें। आज स्टोरी में हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी चीजें, जिन्हें खाकर आपके बालों को मजबूती मिलेगी।
आप बालों को झड़ने से रोकने के लिए मेथी दाने को खा सकते हैं। आप एक गिलास में 2 चम्मच मेथी दाने को डालकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें। इसे पीने से बाल तेजी से लंबे होते हैं। साथ ही, यह झड़ने से भी रोकता हैं।
बालों को लंबा और घना करने के लिए आप डाइट में हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। यह झड़ने के साथ-साथ आपके चेहरे पर भी नूर लाएगे। इससे शरीर में बीटा कैरोटीन, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए और फोलेट की कमी दूर होती है। साथ ही, बाल भी मजबूत बनते हैं।
गर्मियों में आप आंवला का जूस बनाकर पिएं इसमें मौजूद विटामिन आपके शरीर से विटामिन की कमी को पूरा करेगी। साथ ही, यह आपके बालों को काला, लंबा और घना बनाएगा। यह जूस आपकी स्कैल्प को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आपके लिए अंडा शानदार ऑप्शन हो सकता है। अंडे में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। आप इसे नाश्ते में खा सकते हैं।
बालों को मजबूत बनाने के लिए आप विटामिन-सी से भरपुर खट्टे फल खा सकते हैं। आप अपनी डाइट में हेयर ग्रोथ के लिए संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। जिससे बालों का तेजी से विकास होता है।
गर्मियों में बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए आप प्रोटीन से भरपूर चीजों को खाएं। आप अंडे, मछली, दालें, पनीर और सोया जैसी चीजों को खा सकते हैं, जो आपके बालों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि उन्हें तेजी से बढ़ने में भी मदद करते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik