अक्सर घरों में पूजा-पाठ होता रहता है। इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि पूजा करते समय मुंह किस दिशा में करना चाहिए?
कई बार लोग पूजा-पाठ करते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। कभी भी गलत दिशा में मुंह करके पूजा नहीं करनी चाहिए।
ज्योतिष के अनुसार, पूजा करते समय पूर्व दिशा में मुख करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में सूर्य उदय होते हैं। इससे सूर्य की ऊर्जा का संचार होता है।
अगर आप पूजा करते समय मुख को पूर्व दिशा करते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही मन भी शांत रहता है।
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में पूजा का स्थान शुभ माना जाता है। इस दिशा में रखें भगवान की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
घर में भगवान को स्थापित करते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। भगवान का मुख पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
पूजा-पाठ करते समय भूलकर भी दक्षिण दिशा में मुख करके नहीं बैठना चाहिए। यह दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मुख करके पूजा करने से कोई फल नहीं मिलता है।
घर के मंदिर में पूर्व दिशा में मुख करके पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
पूजा-पाठ करने के नियम जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ