वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व होता है, वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने पर सुख-समृद्धि आती है और इन नियमों को नजरअंदाज करने पर कई तरह की परेशानियां होती हैं।
वास्तु में प्रत्येक चीज के रखने के नियम बताए गए हैं, इसमें डस्टबिन को रखने के भी नियम बताए गए हैं, इसे सही जगह पर रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
वहीं डस्टबिन को इधर-उधर कहीं भी रख देने से घर में नेगेटिविटी आती है और घर में बेवजह विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।
डस्टबिन को रखने की सही दिशा उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम है, इस दिशा में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
डस्टबिन को इस दिशा में रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और कार्यों में सफलता मिलती है। इस दिशा में डस्टबिन रखने से कार्यों में मन लगता है और फोकस रहते हैं।
डस्टबिन को कभी भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से नौकरी और बिजनेस में हानि होती है और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कूड़ेदान को कभी भी घर के बाहर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और धन हानि का सामना करना पड़ता है।
वहीं डस्टबिन का रंग हल्का होना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि गहरे रंग के डस्टबिन रखने से नेगेटिविटी आती है और वास्तु दोष होता है।
डस्टबिन से जुड़े इन नियमों का पालन करना चाहिए, वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com