IPL 2025: Vignesh Puthur कौन हैं? आईपीएल डेब्यू में बिखेरा जलवा


By Ashish Mishra24, Mar 2025 02:20 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल 2025 की शुरुआत होते ही कई दिग्गज खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखाने लगे हैं। आइए जानते हैं कि मुंबई इंडियन टीम में शामिल विग्नेश पुथुर कौन हैं?

Mi vs csk मुकाबला

23 मार्च को मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया है। इस मैच के दौरान विग्नेश पुथुर के प्रदर्शन की खूब चर्चा हो रही है।

इन दिग्गजों को किया आउट

विग्नेश पुथुर अपने आईपीएल डेब्यू के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया। इसके बाद पुथुर ने शिवम दूबे और दीपक हु्ड्डा को अपने जाल में फंसाया।

विग्नेश पुथुर कौन हैं?

24 साल के विग्नेश पुथुर केरल मलप्पुरम से ताल्लुक रखते हैं। 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। पुथुर बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं।

पिता चलाते हैं ऑटो रिक्शा

विग्नेश पुथुर के पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। पुथुर मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यह अपनी गेंदबाजी से सभी को अपनी तरफ खींच लिया।

मुंबई इंडियंस ने टीम में किया शामिल

MI के स्काउट्स का ध्यान विग्नेश पुथुर की तरफ गया और ट्रायल लिए आमंत्रित किया। पुथुर घरेलू क्रिकेट में केरल का प्रतिनिधित्व किए बिना आईपीएल में जगह बना ली है।

बेस प्राइस 30 लाख

मुंबई इंडियन ने 30 लाख के बेस प्राइस पर पुथुर को चुना था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पुथुर को इंम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर लाया गया।

रोहित शर्मा को किया गया था बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को बाहर बैठाकर विग्नेश पुथुर इंम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर भेजा गया था।

पढ़ते रहें

आईपीएल से जुड़ी तमाम खबरों समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ