देश के आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया जाता है। आइए जानते हैं कि बजट का ब्रीफकेस लाल क्यों होता है?
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट 23 जुलाई 2024 को पेश किया जाएगा। इस बजट को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी।
ब्रिटिश चांसलर ग्लैडस्टोन ने 1860 में रानी के मोनोग्राम के साथ लाल कपड़े से ढका हुआ ब्रीफकेस पेश किया था। तब से बजट के लिए लाल रंग के ब्रीफकेस का उपयोग हो रहा है।
ऐसा भी कहा जाता है कि 16वीं महारानी एलिजाबेथ प्रथम के माध्यम से स्पेनिश राजदूत को एक लाल ब्रीफकेस भेट किया। तभी से लाल रंग का उपयोग होने लगा।
26, नवंबर, 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने देश के लिए पहले बजट की घोषणा की थी। इस दौरान से बजट भाषण के समय बैग रखने की प्रथा शुरू हो गई।
साल 1958 में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने बजट के दौरान काले रंग के ब्रीफकेस का उपयोग किया जाता था। वहीं, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी 1991 में बजट के लिए काला बैग इस्तेमाल किए थे।
देश में आम चुनाव के चलते साल 2024 में 2 बार बजट पेश किया जा रहा है। इससे पहले फरवरी 2024 में अंतरिम बजट पेश किया गया था।
इसका मुख्य उद्देश्य देश में गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक स्थिति को दूर करना और और विकास को एक नई देना है। बजट में देश के आर्थिक विकास का विशेष ध्यान दिया जाता है।
बजट की खबरों को जानने समेत बिजनेस से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ