घुटनों के दर्द से बहुत से लोग परेशान हैं, बढ़ती उम्र और खानपान में बदलाव के चलते यह समस्या लगातार बढ़ रही है।
इससे राहत के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिेए इन योगासन को कर सकते हैं। इससे घुटनों के दर्द में राहत मिल सकती है।
इसे ईगल पोज के नाम से भी जाना जाता है। इससे शरीर लचीला होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।
इस योगासन को करने के लिए सीधे खड़े होकर दाएं घुटने को मोड़कर बाएं घुटने पर खड़े होने की कोशिश करें। इसके बाद दाएं पैर को बाएं पैर के सामने घुमाते हुए पीछे की ओर ले जाएं।
इसके बाद दाईं जांघ को बाईं पर रखें और फिर हाथों को आगे की ओर ले जाकर कोहनी को मोड़कर क्रास बनाएं।
घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में .यह आसन बहुत कारगर है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है और घुटनों के दर्द से राहत मिलती है।
यह आसन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर पैरों के बीच दूरी बनाएं, गहरी सांस लेकर शरीर को दाईं ओर झुकाएं। अब बाएं हाथ को ऊपर ले जाएं और इसकी उंगलियों को नजरों से देखने का प्रयास करें।
थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आएं, इसके बाद यही प्रक्रिया दूसरी साइड दोहराएं। इस आसन को रोजाना करें, घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com