लंबाई बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये योगासन


By Farhan Khan11, Jul 2025 11:45 AMjagran.com

लंबाई बढ़ाने की चाहत

हर किसी की चाहत होती है कि उसकी हाइट लंबी हो, लेकिन मेडिकल भाषा में बात करें, तो लंबाई जेनेटिक्स और हार्मोन के कारण बढ़ती है। वहीं, कुछ योग भी इसमें मददगार माने जा सकते हैं।

लंबाई बढ़ाने वाले योगासन

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो लंबाई बढ़ाने के लिए बेस्ट माने जाते हैं। आइए इन योगासन के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

भुजंगासन करें

भुजंगासन करने से न सिर्फ आपका पाचन अच्छा होता है, बल्कि यह लिवर को भी निरोग रखता है। यह आपकी लंबाई बढ़ाने में भी काफी कारगर माना जाता है।  

भुजंगासन करने का तरीका

भुजंगासन के लिए पेट के बल लेट जाएं और हाथों को कंधों के पास रखें। अब सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं और शरीर का भार हाथों पर डालें।

भुजंगासन में सिर पीछे की ओर झुकाएं

सिर को पीछे की ओर झुकाएं और कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें। दिन में 3 से 4 बार आपको यह आसन करना है। आपको काफी आराम मिलेगा।

ताड़ासन करें

लंबाई बढ़ाने के लिए आप ताड़ासन कर सकते हैं। यह आसन शरीर को सही पोश्चर में लाने और लंबाई बढ़ाने में मदद करता है। ताड़ासन शरीर की एनर्जी को बढ़ाने का काम करता है।

ताड़ासन करने का तरीका

ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों को आपस में मिलाएं। हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और शरीर को ऊपर की ओर खींचें।

ताड़ासन में उंगलियों पर खड़े होने की कोशिश करें

इस दौरान पैरों की उंगलियों पर खड़े होने की कोशिश करें। इस स्थिति में 20-30 सेकंड तक रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। दो से तीन बार आपको ऐसा करना है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com