बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के मुताबिक, सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है।
ऐसे में बुध देव भी राशि परिवर्तन करते रहते हैं, बुध देव अभी मीन राशि से निकलकर मेष राशि में परिवर्तन कर चुके हैं, इसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। इन राशियों की चर्चा करेंगे।
इस राशि के लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहने वाला है, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ की संभावना है, किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है।
इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, इसके अलावा धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी।
इस राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है, इस दौरान धन लाभ होगा और दोस्तों व परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
बुध का मेष राशि में प्रवेश कुंभ राशि के लिए अच्छा रहने वाला है, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
मीन राशि के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और सफलता हासिल होगी, वहीं कहीं का अटका हुआ धन मिलने की संभावना है।
हालांकि इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखें, परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे, जिससे एक-दूसरे के प्रति मनमुटाव दूर होगा।
बुध के राशि परिवर्तन से इन राशियों को लाभ मिलेगा, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com