आसनसोल-दुर्गापुर लोक अदालत में 10 हजार से अधिक मुकदमों का एक दिन में निपटारा, ₹12.55 करोड़ का सेटलमेंट
पश्चिम बर्द्धमान जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत ने आसनसोल और दुर्गापुर में 10,064 मामलों का रिकॉर्ड निपटारा किया। इस दौरान ...और पढ़ें

लोक अदालत में मौजूद अधिवक्ता और लाभुक।
HighLights
राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,064 मामलों का रिकॉर्ड निपटारा हुआ।
न्याय व्यवस्था पर मुकदमों का बोझ कम करने में मदद मिली।
मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए बनीं 16 विशेष बेंच
लंबित मुकदमों की विशाल संख्या को देखते हुए पूरे जिले में व्यापक इंतजाम किए गए थे। मामलों की सुचारू रूप से सुनवाई के लिए कुल 16 बेंचों का गठन किया गया था:
- आसनसोल कोर्ट परिसर: 9 विशेष बेंच
- दुर्गापुर कोर्ट परिसर: 7 विशेष बेंच
इन मामलों का आपसी समझौते से हुआ समाधान
- पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद
- बैंक ऋण (लोन) रिकवरी और डिफॉल्ट मामले
- बिजली एवं पानी बिल से जुड़े विवाद
- मोटर दुर्घटना दावा (MACC) और बीमा से जुड़े मामले
- अन्य दीवानी (सिविल) और शमनीय आपराधिक मामले
न्याय व्यवस्था पर कम हुआ मुकदमों का बोझ
इस विधिक सेवा शिविर के दौरान जिला जज देव प्रसाद नाथ, कार्यालय अधीक्षक सोमजीत मुखोपाध्याय, गौतम परिवर्त सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और अदालत के कर्मचारी उपस्थित थे।