Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CISF बर्नपुर यूनिट के नए डीआईजी दिलीप कुमार ने संभाला पदभार, पहले नागपुर एयरपोर्ट पर थे तैनात

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 11:24 PM (GMT+05:30)

    CISF: दिलीप कुमार ने सीआईएसएफ बर्नपुर यूनिट के डीआईजी का कार्यभार संभाला है, वे पहले नागपुर एयरपोर्ट पर वरिष्ठ कमांडेंट थे। ...और पढ़ें

    CISF बर्नपुर यूनिट के डीआइजी के पद पर योगदान देते दिलीप कुमार। (फोटो साैजन्य)

    CISF बर्नपुर यूनिट के डीआइजी के पद पर योगदान देते दिलीप कुमार। (फोटो साैजन्य)

    जागरण संवाददाता, आसनसोल। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) बर्नपुर यूनिट के डीआइजी का कार्यभार दिलीप कुमार ने संभाल लिया है। सीआइएसएफ के सीनियर अधिकारी दिलीप कुमार बर्नपुर से पहले वरिष्ठ कमांडेंट नागपुर एयरपोर्ट पर आसीन थे। बर्नपुर यूनिट में प्रमोशन लेकर डीआइजी के पद आए है।

    दिलीप कुमार के पास औद्योगिक सुरक्षा, हवाई अड्डा सुरक्षा, ट्रेनिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। CISF बर्नपुर यूनिट का डीआइजी बनाए जाने के बाद वे बुधवार को यहां कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। 

    डीआइजी दिलीप कुमार ने एनआइएस हैदराबाद में प्रशिक्षण के उपरांत ओएनजीसी नजीरा, एनडीआरएफ मुंडली, एनटीपीसी सिम्हाद्री, कहलगांव, न्यू मैंगलोर पोर्ट ट्रस्ट, किश्तवार, बारामूला, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन और नागपुर एयरपोर्ट जैसे अहम विभागों में काम किया है।

    उन्हें जम्मू और कश्मीर तथा असम में कार्य करने के दौरान दो बार आंतरिक सुरक्षा पदक, डीजी एवं केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा कई प्रशंसा पत्रों से नवाजा गया है। बर्नपुर इस्को स्टील प्लांट में 40 हजार करोड़ रुपये से अत्याधुनिक कार्य होना है, ऐसे समय पर नए सीआइएसफ अधिकारी दिलीप कुमार को बर्नपुर का कार्यभार सौंपना अहम माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    कार्यभार संभालने के बाद कुमार यूनिट के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और ड्यूटी में अनुशासन, आपरेशनल तैयारी, टीमवर्क और बेहतरीन काम पर जोर दिया। उनके कार्यभार संभालने के दौरान यूनिट के अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वागत किया और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में यूनिट नई ऊंचाइयां हासिल करती रहेगी।