होली और ईद पर पूर्व रेलवे चलाएगा 20 विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Eastern Railway News: पूर्व रेलवे होली और ईद त्योहारों के लिए 27 मार्च तक 20 विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें हावड़ा, सियालदह, कोलकाता, आसनसोल सहित वि ...और पढ़ें

होली स्पेशल ट्रेन।
HighLights
पूर्व रेलवे होली-ईद के लिए 20 विशेष ट्रेनें चलाएगा।
27 मार्च तक भीड़ प्रबंधन हेतु यह सुविधा उपलब्ध होगी।
12 ट्रेनों में अतिरिक्त एसी-3 और स्लीपर कोच जुड़ेंगे।
जागरण संवाददाता, आसनसोल। रंगों की होली एवं ईद में रेल यात्रियों को भीड़ के कारण परेशानियां न हो इसे ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेन चलाएगा। शनिवार को पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डा. उदय शंकर झा ने बताया पूर्व रेलवे प्रशासन 27 मार्च तक हावड़ा, सियालदह, कोलकाता, आसनसोल, मालदा और भागलपुर स्टेशन से हर हफ़्ते और हर दो सप्ताह में अलग-अलग तिथियों में 20 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जिससे यात्रियों को भीड़ से राहत मिल सके और वे अपनी गंतव्य स्थान पर संरक्षित समय पर पहुंच सके।
प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डा. झा ने बताया इस दौरान हावड़ा, सियालदह से चलने वाली ट्रेनें पूरे भारत के सभी बड़े स्टेशनों पर समय पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेनें देश की राजधानी नई दिल्ली, आनंद विहार, जोधपुर, गोरखपुर, पटना, रक्सौल, दरभंगा, गया, मुगलसराय, मुंबई, गांधीधाम, सूरत, अहमदाबाद, इंदौर, झांसी, बैंगलोर, चेन्नई, पुरी, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू अलीपुरद्वार आदि स्थानों से आवाजाही करेंगी।
उन्होंने बताया वर्तमान में सभी स्पेशल ट्रेनों में सभी क्लास की बर्थ उपलब्ध हैं। प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने बताया 12 प्रसिद्ध ट्रेनों में एसी थ्री एवं स्लीपर अतिरिक्त कोच जोड़ने की योजना बनायी गयी है। जिससे आरएसी, वेटिंग वाले यात्रियों को बर्थ मिल सके। उन्होंने कहा पूर्व रेलवे प्रशासन महाप्रबंधक के नेतृत्व में टीमवर्क के तहत यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।