Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हावड़ा सीतामढ़ी समर स्पेशल ट्रेन 9 मई से चलेगी, जानें समय और स्टॉपेज

    By Ranjit Kumar1 Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Wed, 29 Apr 2026 10:40 PM (IST)

    Howrah-Sitamarhi Summer Special Train: पूर्व रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हावड़ा और सीतामढ़ी के बीच 9 मई से 27 जून तक ...और पढ़ें

    हावड़ा-सीतामढ़ी समर स्पेशल एक्सप्रेस।

    हावड़ा-सीतामढ़ी समर स्पेशल एक्सप्रेस।

    जागरण संवाददाता, आसनसोल। Howrah-Sitamarhi Summer Special Train: पूर्व रेलवे की ओर से हावड़ा और सीतामढ़ी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, पूर्व रेलवे ने हावड़ा और सीतामढ़ी के बीच नौ मई से 27 जून के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

    03043 हावड़ा – सीतामढ़ी स्पेशल आठ फेरे लगाएगी, यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 15:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। जबकि सीतामढ़ी से रविवार को 17.00 बजे 03044 सीतामढ़ी – हावड़ा स्पेशल रवाना होगी और अगले दिन 09:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

    यह ट्रेन अपने रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशन बांडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।