Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SAIL में 525 नन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को एग्जीक्यूटिव बनाने की तैयारी, बढ़ेगा मनोबल और उत्पादकता

    By Manoj Kumar Bhagat Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Tue, 28 Apr 2026 07:22 PM (IST)

    SAIL में 2026 के लिए नन-एग्जीक्यूटिव से एग्जीक्यूटिव पदों पर 525 पदोन्नति की संभावना है। यह खबर कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगी और कंपनी की उत्पादकता ...और पढ़ें

    नन-एग्जीक्यूटिव से एग्जीक्यूटिव में पदोन्नति।

    नन-एग्जीक्यूटिव से एग्जीक्यूटिव में पदोन्नति।

    HighLights

    1. सेल में 525 नन-एग्जीक्यूटिव से एग्जीक्यूटिव पदोन्नति की संभावना।

    2. कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, उत्पादकता पर सकारात्मक प्रभाव।

    3. भिलाई, दुर्गापुर सहित विभिन्न प्लांटों में पदोन्नति।

    संवाद सहयोगी, जागरण, बर्नपुर। देश की प्रमुख इस्पात कंपनी स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में वर्ष 2026 के लिए नन-एग्जीक्यूटिव से एग्जीक्यूटिव पदोन्नति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस वर्ष कुल 525 पदों पर पदोन्नति की संभावना जताई गई है।

    इस खबर से सेल के विभिन्न प्लांटों में कार्यरत कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल है। अलग-अलग संयंत्रों के लिए पदों का संभावित बंटवारा इस प्रकार है।

    भिलाई स्टील प्लांट (BSP) – 154 पद
    दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) – 88 पद
    राउरकेला स्टील प्लांट(RSP) – 132 पद
    बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) – 82 पद
    इस्को स्टील प्लांट (ISP) – 29 पद
    अन्य यूनिट्स – 40 पद

    इस तरह कुल मिलाकर 525 पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, यह पदोन्नति प्रक्रिया कंपनी के विभिन्न प्लांट और यूनिट्स में कार्यरत पात्र कर्मचारियों के लिए लागू होगी।

    खासकर एस 6 और उससे ऊपर के ग्रेड में कार्यरत कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने की संभावना है, बशर्ते वे निर्धारित सेवा अवधि और योग्यता मानदंडों को पूरा करते हों। कर्मचारी संगठनों का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर पदोन्नति से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि कंपनी के कार्य निष्पादन और उत्पादकता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं है।
    हालांकि, अभी यह आंकड़े प्रारंभिक प्रोजेक्शन माने जा रहे हैं। अंतिम संख्या और आधिकारिक  अधिसूचना कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी किए जाने के बाद ही स्पष्ट होगी।

    इसके बावजूद, विभिन्न यूनिट्स में इसको लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और कर्मचारी आगामी प्रक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    खबरें और भी