Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में मतांतरण कार्यक्रम पर हंगामा, पुलिस ने रोका

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 10:17 AM (GMT+05:30)

    पश्चिम बर्द्धमान जिले के बर्नपुर में मतांतरण गतिविधियों को लेकर रविवार को भारी हंगामा हुआ। पुलिस ने कार्यक्रम को रोककर मैरिज हॉल सील कर दिया और कुछ लो ...और पढ़ें

    विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर ईसाई मत अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था

    विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर ईसाई मत अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था

    HighLights

    1. पश्चिम बर्द्धमान में मतांतरण गतिविधियों पर हुआ हंगामा।

    2. पुलिस ने कार्यक्रम रोका, मैरिज हॉल को किया सील।

    3. आक्रोशित लोगों ने एक कार के शीशे तोड़े।

    जागरण संवाददाता, आसनसोल। बंगाल के पश्चिम बर्द्धमान जिले में रविवार को मतांतरण गतिविधियों को लेकर भारी हंगामा हुआ। भाजपा समर्थकों, स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते कार्यक्रम को रोक दिया गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मैरिज हाल को सील कर दिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, कार्यक्रम से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

    बताया जाता है कि बर्द्धमान जिले के बर्नपुर के स्टेशन रोड स्थित संगम मैरिज हाल में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    आरोप लगाया गया कि कुछ हिंदू परिवारों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय के लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन तथा समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर ईसाई मत अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

    स्थानीय लोगों व हिंदूवादी संगठनों को इसकी भनक लगी तो वे भड़क उठे। इस बीच मतांतरण कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों के वाहनों को आक्रोशित लोगों ने घेर लिया और हंगामा करने लगे।

    इसी क्रम में आक्रोशित लोगों ने एक कार के शीशे तोड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।