Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल की महिलाओं के लिए खुशखबरी! अन्नपूर्णा भंडार और फ्री बस यात्रा पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दी बड़ी जानकारी

    By Ranjit Kumar1 Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Wed, 13 May 2026 07:16 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल सरकार 1 जून से महिलाओं के लिए दो बड़ी योजनाएं शुरू कर रही है। इसके तहत 'अन्नपूर्णा भंडार' में हर महीने 3000 रुपये मिलेंगे और सरकारी बसों ...और पढ़ें

    आसनसोल में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं मंत्री अग्निमित्रा पाल। (फोटो जागरण)

    आसनसोल में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं मंत्री अग्निमित्रा पाल। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. एक जून से अन्नपूर्णा भंडार योजना लागू होगी।

    2. महिलाओं के बैंक खातों में हर माह ₹3000 जमा होंगे।

    3. सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा।

    जागरण संवाददाता, आसनसोल। एक जून में पश्चिम बंगाल सरकार महिलाओं की खातों में अन्नपूर्णा भंडार के तहत तीन हजार रुपये देने के साथ ही राज्य की महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेंगी। यह जानकारी बुधवार को आसनसोल दक्षिण की विधायक सह राज्य की महिला बाल एवं नगर निगम विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दी।

    पश्चिम बंगाल में नई सरकार ने सत्ता संभालते ही महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। कहा कि एक जून से अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने तीन हजार रुपये भेजे जाएंगे।

    चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस योजना का वादा किया था। सरकार ने अपने पहले ही कार्य दिवस पर इस वादे को लागू करने की घोषणा कर दी।

    महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा 

    मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा सरकार ने महिलाओं को एक और बड़ी राहत देते हुए एक जून से महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इससे कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की 2021 से चल रही लक्ष्मी भंडार योजना शुरू की थी उसी खाता में अन्नपूर्णा भंडार योजना की तीन हजार रुपये महिलाओं की खाता में भेजा जाएगा। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बताया जो महिलाएं पहले लक्ष्मी भंडार का लाभ ले रही थीं, उन्हें स्वतः ही अन्नपूर्णा भंडार’ योजना में शामिल किया जाएगा।

    फिलहाल नई आवेदन प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। भविष्य में किसी दस्तावेज की आवश्यकता होने पर सरकार सूचना देगी। मंत्री ने कही महिलाओं के लिए सभी योजनाएं उनकी र्थिक स्थिति मजबूत करेगी, परिवार की आय में बढोत्तरी होगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

    खबरें और भी