विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TMC-BJP समर्थकों के बीच झड़प के बाद कूचबिहार के एडिशनल SP ने कहा- 'स्थिति अब नियंत्रण में'

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 26 Feb 2023 08:32 AM (IST)

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर शनिवार को कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों ने हमला ...और पढ़ें

कूचबिहार के एडिशनल SP ने कहा- 'स्थिति अब नियंत्रण में' (फाइल फोटो)
कूचबिहार के एडिशनल SP ने कहा- 'स्थिति अब नियंत्रण में' (फाइल फोटो)

कूच बिहार (पश्चिम बंगाल), एजेंसी। उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले में शनिवार को केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक की कार को कथित तौर पर भीड़ द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के बाद, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता के बीच हिंसक झड़पें हुईं।

स्थिति पर टिप्पणी करते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष इस हिंसा के लिए तैयार होकर आए थे।

स्थिति फिलहाल नियंत्रण में- पुलिस

पुलिस ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 'फिलहाल, दोनों पक्षों के सभी समर्थकों ने पीओ छोड़ दिया। अब यह क्षेत्र नियंत्रण में है। इस मुद्दे पर कड़ी नजर रखी जा रही है।'

TMC समर्थकों ने कथित तौर पर मंत्री के कार पर किया पथराव

कूचबिहार जिले के पुलिस के मुताबिक, ‘निशीथ प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उनकी कार पर हमला किया। टीएमसी समर्थकों ने कथित तौर पर मंत्री को ले जा रही कार पर पथराव किया, जिससे कार का आगे का शीशा भी टूट गया।  इसके अलावा मंत्री को काले झंडे भी दिखाए गए। 

जिला पुलिस ने दोनों पक्षों (टीएमसी और भाजपा समर्थकों) की अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन चीजें नियंत्रण से बाहर हो गईं और उन्हें भीड़ के साथ जुड़ना पड़ा।

यह भी पढ़ें- ममता ने ओडिशा में बंगाल के मजदूरों की मौत पर जताया शोक, शवों को लाने के लिए उठाए जा रहे कदम

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक पर हमले के बाद राज्यपाल से मिले सुवेंदु, बोले- बंगाल में है जंगलराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।