विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कूचबिहार के शीतलकूची में भाजपा की रैली में बमबाजी व पथराव, तृणमूल पर आरोप, भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात

By Sumita JaiswalEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2022 12:27 PM (IST)

कूचिबिहार जिले के शीतलकूची में रविवार को भाजपा की रैली में बमबाजी और हंगामा के बाद इलाके में व्‍यापक तनाव ...और पढ़ें

बीजेपी की रैली पर बमबारी, तृणमूल पर आरोप। सांकेतिक तस्‍वीर।
बीजेपी की रैली पर बमबारी, तृणमूल पर आरोप। सांकेतिक तस्‍वीर।

कूचबिहार, संवाद सूत्र। कूचिबिहार जिले के शीतलकूची में रविवार को भाजपा की रैली में बमबाजी और हंगामा के बाद इलाके में व्‍यापक तनाव है। 13 सितंबर को भाजपा के 'नवान्न चलो' कार्यक्रम से पहले शीतलकुची बाजार में प्रचार रैली निकाली गई। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस पर कथित तौर पर बम फेंके आरोप यह भी लगे कि जुलूस में तोड़फोड़ करने के लिए ईंट-पत्थर फेंके गए। उसके बाद भाजपा ने भी कथित तौर पर जवाब में पथराव किया। मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों को तितर-बितर कर दिया। शीतलकुची थाने से भारी संख्‍या में पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया है। इलाके में पुलिस की गश्त शुरू हो गई है।

रैली पर बम और पत्‍थर फेंकने के आरोप

भाजपा विधायक मालती रवा ने कहा कि वे लोग शीतलकुची बाजार में शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे थे, तभी सड़क किनारे बम आदि लेकर खड़े तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हंगामा किया। उन्‍होंने बम और ईंटें फेंकी। उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गए। लेकिन झूठे आरोप लगाए गए हैं कि बीजेपी ने हमले को अंजाम दिया है। भाजपा के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि दिनहाटा के सीतलकुची, सीताई और उदयन गुहा इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में हमेशा से ही प्रताड़ित किया गया है। हमें वहां कभी प्रवेश नहीं करने दिया गया। जब भी मैं वहां गया हूं, मुझ पर हमला किया गया है। कहा कि बंगाल में न लोकतंत्र, न कानून का राज।

तृणमूल ने किया इन्‍कार

हालांकि उत्तर बंगाल के विकास मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि हंगामा करनेवाले उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नहीं हैं। रैली में हंगामा बीजेपी में अंदरूनी कलह की वजह से हो सकता है। इस घटना में तृणमूल कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं है। तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत डी भौमिक ने कहा कि भाजपा ने रैली करने के नाम पर उनके पार्टी कार्यालय पर हमला किया। इसके विरोध में तृणमूल कांग्रेस 13 सितंबर को इलाके में विरोध मार्च निकालेगी।

शीतलकुची थाने के अनुसार दोनों पक्षों के हंगामे के कारण जुलूस कुछ देर के लिए रुका। बाद में शीतलकुची थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया तो तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां से चले गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मार्च पूरी की। इलाके में अशांति को रोकने के लिए पुलिस ने इलाके में गश्त शुरू कर दी है।  पुलिस ने बताया कि इस घटना में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।