विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कूचबिहार में पेट्रोल पंप से 11 अपराधी साढ़े तीन मिनट में तीस हजार रुपये लूट ले गए, दो कर्मी घायल

By Sumita JaiswalEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 12:48 PM (IST)

उत्‍तर बंगाल के कूचबिहार जिला के कोतवाली क्षेत्र के जामतला इलाके में बेखौफ डकैतों ने एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट ...और पढ़ें

कूचबिहार में पेट्रोल पंप में लूट। जागरण फोटो।
कूचबिहार में पेट्रोल पंप में लूट। जागरण फोटो।

कूचबिहार, संवाद सूत्र।  उत्‍तर बंगाल के कूचबिहार जिला के कोतवाली क्षेत्र के जामतला इलाके में बेखौफ डकैतों ने एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। सारे बदमाश हेलमेट से चेहरा ढंककर पेट्रोल पंप में घुसे थे। यह घटना सोमवार देर रात 2:17 बजे की है। करीब साढ़े तीन मिनट में ही  अपराधियों ने पेट्रोलपंप कर्मी से मारपीट भी की और करीब तीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप कर्मियों के उपर हमले में एक कर्मी नजरूल मियां घायल हो गए। उनके सिर पर चोट लगी है। एक और पेट्रोल पंप कर्मी प्रसेनजीत दास को पीटा गया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी । पता चला है कि चार बाइक पर 11 आरोपी सवार होकर आए थे। चारों के पास आग्नेयास्त्र थे। बाकी के पास धारदार हथियार थे। अपराधियों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मियों के सिर पर तमंचा तानकर रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद सीसीटीवी व कंप्यूटर में तोड़फोड़ कर फरार हो गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।