विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालुरघाट शहर में धड़ल्ले से किया जा रहा प्लास्टिक केरीबैग का इस्तेमाल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 22 Aug 2022 06:54 PM (IST)

- प्लास्टिक कैरीबैग को रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई जरूरी नपा चेयरमैन - व्यवसायियों का

बालुरघाट शहर में धड़ल्ले से किया जा रहा प्लास्टिक केरीबैग का इस्तेमाल
बालुरघाट शहर में धड़ल्ले से किया जा रहा प्लास्टिक केरीबैग का इस्तेमाल

- प्लास्टिक कैरीबैग को रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई जरूरी : नपा चेयरमैन

- व्यवसायियों को जारी किए जा रहे कारण बताओ नोटिस, जबाव नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

-

संवादसूत्र, बालुरघाट : गत 1 जुलाई से पूरे राज्य के साथ-साथ बालुरघाट शहर में 75 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उसके बावजूद इन दिनों बालुरघाट शहर में प्लास्टिक केरीबैग का इस्तेमाल धड़ल्ले से चल रहा है। नगरपालिका पर आरोप लग रहे है कि प्लास्टिक पर बैन केवल नाम पात्र है। वही प्रचार प्रसार पर भी विशेष रूप से जोर नहीं दिया गया है। अब शहर में लगातार प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर पर्यावरण प्रेमी ने नाराजगी जताई है। नियमित रूप से संचालन के अभाव में बालुरघाट में फिर से प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में अब बालुरघाट नगर पालिका ने विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजने की पहल की है। प्लास्टिक कैरी बैग विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा और एक निर्दिष्ट समय के भीतर लिखित जबाव नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका के पार्षदों और अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ प्रचार और जागरूकता अभियान से अब कोई फायदा नहीं है। अब कड़े रूप से कानूनी कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

गौरतलब है कि गत एक जुलाई से पूरे राज्य सहित बालुरघाट शहर में 75 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जिसे लेकर जून माह से नगर पालिका की ओर से लगातार माइक अभियान शुरू किया गया। जिसमें शहर के क्लबों, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापार संघों, शिक्षकों और विभिन्न स्तरों के अलावा आम लोगों को इस पर पाबंदी लगाने का आह्वान किया गया था। एक जुलाई आने से शहर में प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद था। शहर के बाजारों में भी प्लास्टिक की थैलियों का प्रचलन मानों पूरी तरह से बंद हो गया। लेकिन कुछ महीने के बाद प्लास्टिक का इस्तेमाल फिर से शुरू हो गया है।

बालुरघाट के विभिन्न बाजारों में प्लास्टिक के उपयोग के बारे में फिर से खरीदारों और विक्रेताओं की अलग-अलग राय है। कई विक्रेता कह रहे हैं कि बाजार में प्लास्टिक बेचा जा रहा है इसलिए मैं इसे खरीद भी रहा हूं और इस्तेमाल भी कर रहा हूं। आप इसे बंद करने के लिए क्यों कह रहे हैं? प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल करने के लिए कई लोगों के पास अलग-अलग बहाने होते हैं। कई खरीदारों का कहना है कि पतले प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग नहीं किया जा सकता है, लेकिन मैं बैग लाना भूल गया, इसलिए मैं छोटा फल ले जा रहा हूं।

इस मामले में बालुरघाट व्यवसायी समिति के सचिव हरेराम साहा ने कहा कि अगर नगर पालिका अगर नियमित रूप से अभियान में नहीं उतरती है तो इसे रोका नहीं जा सकता है।

बालुरघाट नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मित्रा ने कहा कि हम जागरूकता अभियान जारी रखे हुए हैं। लेकिन शहर में कैरीबैग के इस्तेमाल को रोका नहीं जा सकता। इसलिए इस बार हम सीधे कानूनी कार्रवाई की राह पर चलेंगे। मैंने कानूनी कार्रवाई करने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी करने की पहल की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।