Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नगरपालिका ने प्लास्टिक कैरीबैग का इस्तेमाल करने वालों पर लगाया जुर्माना

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 25 Aug 2022 05:51 PM (GMT+05:30)

    संवादसूत्र बालुरघाट बालुरघाट नगरपालिका इलाके में 75 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक कैरी बै ...और पढ़ें

    नगरपालिका ने प्लास्टिक कैरीबैग का इस्तेमाल करने वालों पर लगाया जुर्माना
    नगरपालिका ने प्लास्टिक कैरीबैग का इस्तेमाल करने वालों पर लगाया जुर्माना

    संवादसूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट नगरपालिका इलाके में 75 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगाया गया है। गुरूवार को शहर के पावर हाउस बाजार में छापेमारी के दौरान करीब 10 किलो कैरी बैग जब्त किया गया। इसके साथ ही कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। इस दिन बालुरघाट नगर पालिका के चेयरमैन अशोक मित्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के सहयोग से यह अभियान चलाया गया। इस मौके पर बालुरघाट नगरपालिका के महेश पारख, वार्ड नंबर 1 के पार्षद पिंटू दास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थ। इस दिन बालुरघाट नगर पालिका द्वारा कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई और नगर पालिका द्वारा पावर हाउस बाजार में निगरानी की गयी।

    गौरतलब है कि एक जुलाई को पूरे राज्य के साथ बालुरघाट शहर में 75 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उससे पहले जून महीने से नगरपालिका की ओर से इसे लेकर माइक पर प्रचार करना शुरू किया गया था। इसके बाद शहर के क्लबों, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापार संघों, शिक्षकों और विभिन्न स्तरों के साथ आम लोगों को लेकर प्लास्टिक प्रतिबंध का आहवान किया गया। जिसके बाद एक जुलाई से शहर में प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो गया। शहर के बाजारों में भी प्लास्टिक की थैलियों का प्रचलन नहीं देखा गया। लेकिन अभियान के अभाव में कुछ माह बाद फिर से प्लास्टिक का प्रयोग शुरू हो गया। उसके बाद आम लोगों से शुरू होकर कारोबारी भी प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए इस बार नगर पालिका ने नियमित रूप से अभियान में उतरने का निर्णय लिया है।