विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता मिथुन चकवतर्ती दिखें कूल, शायराना अंदााज में तृणमूल शासन पर खूब ली चुटकी

By Edited By:
Published: Mon, 26 Sep 2022 06:47 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 08:17 PM (IST)

मिथुन चक्रवर्ती ने शायराना अंदाज में तृणमूल कांग्रेस पर तंस कसा- कल जो तन के चलते थें अपने शान-ओ-शौकत पर/शमा ...और पढ़ें

अलीपुरद्वार में मिथुन चक्रवर्ती । जागरण फोटो।
अलीपुरद्वार में मिथुन चक्रवर्ती । जागरण फोटो।

बालुरघाट, संवाद सूत्र। 'हिंसा की राजनीति नहीं करता मैं। मानवता के लिए राजनीति में आया हूं। राजनीति के द्वारा जनता की सेवा करना चाहता हूं। मेरे बारे में लोग क्या कहते है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।' यह कहना है अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का। वेे महालया के पावन अवसर पर बालुरघाट न्यू टाउन क्लब के दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन करने रविवार को यहां आए हुए थे। साथ ही उन्होंने जिला के तीन भाजपा विधायकों व नेता के साथ दो घंटे बैठक की। कयास लगाए जा रहे है कि पंचायत चुनाव को लेकर मिथुन चक्रवर्ती रणनीति तय करने आए थे।

मिथुन ने कहा- यह तो वैैैरी गुड 

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती के लिए दुर्गापूजा कमेटी की ओर से सर्किट हाउस में ठहरने को लेकर बुकिंग की थी। लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। भाजपा ने इस तृणमूल की गंदी चाल बताया। इसके कारण पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती को बालुरघाट के एक निजी होटल में ठहरना पड़ा। वे कोलकाता से प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुकांत मजूदार के संग कोलकाता से बालुरघाट ट्रेन में सवार होकर आए थें। उनसे पूछे जाने पर कि तृणमूल कांग्रेस यह मानती है कि आपको जितना टेलीविजन पर दिखाया जाएगा, इससे उल्टा तृणमूल का वोट बढ़ेगा। मिथुन ने मुस्कुराते हुए इस सवाल कहा कि यह तो 'वैरी गुड' है। मेरा टीवी पर आने से तृणमूल का वोट मिलेगा। यदि यह सच है, तो भाजपा मुझे कोई कार्य नहीं सौंपती। यह पार्टी तय करेगी कि मुझे किसी सभा या बैठक में जाना चाहिए या नहीं, टीवी पर होना चाहिए या नहीं।

तृणमूल शासन के लिए कहीं यह शाायरी 

पश्चिम में बंगाल में तृणमूल सरकार का भविष्य क्या होगा? इस सवाल पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने शायराना अंदाज में कहा- 'कल जो तन के चलते थें अपने शान-ओ-शौकत पर,/शमा तक नहीं जलती उनकी गुरबत पर।' कहने का मतलब बहुत बड़ी-बड़ी हस्ती आकर इस जहां से चली गयी। कइयों को समाधि पर दिया जलाने वाले भी नसीब नहीं हुआ। यही हाल तृणमूल का होगा। बता दें कि उनके एक डायलॉग को हिंसक करार देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपने चर्चित डायलॉग पर प्राथमिकी करने वाले पर अभिनेता ने कटाक्ष करते हुए व सांसद अभिषेक बनर्जी का नाम न लेते हुए कहा कि सिर पर गोली ठोक दूंगा, शरीर का चमड़ा छिल कर पांव का जूता बनाऊंगा यह भाषा बोलने वाले मेरे डायलॉग को हिंसक न कहे।

शिक्षक घोटाला पर खूब ली चुटकी

नेता ने शिक्षक भर्ती घोटाले पर चुटकी लेते हुए कहा कि इससे पहले शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा घोटाला नहीं देखा। पूरे घर पैसों से भरा हो। ऐसा बंगालवासियों ने भी पहली बार देखा होगा। बतादें कि मिथनु चक्रवर्ती के बालुरघाट आते ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। अपने डिसको डांसर को एक झलक देखने के लिए उनके फैन बेताब दिखे। वैसे मिथुन चक्रवर्ती जिस बालुरघाट न्यू टाउन क्लब के पंडाल का उद्घाटन करने गए थें, उसे प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। इस विषय पर जिलाधिकारी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।